एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

Advertisements

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

डीजे न्यूज, धनबाद: समाहरणालय के सभागार में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद ने आमजनों की समस्या सुनी।

जनता दरबार में कतरास, राजगंज, बलियापुर, कुसुंडा, गोविंदपुर, कलियासोल, झरिया, सिंदरी, तोपचांची, महुदा, धैया, टुंडी, बाघमारा, बरवाअड्डा समेत जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के साथ पहुंचे।

जनता दरबार में फर्जी तरीके से दाखिल-खारिज करने, जबरन चहारदीवारी निर्माण, पति द्वारा भरण-पोषण नहीं दिए जाने, खाता एवं प्लॉट से संबंधित त्रुटियों के संशोधन, विस्थापन, जबरन भूमि पर कब्जा, विद्यालय द्वारा अधिक शुल्क लेने, नियोजन, पेंशन, अवैध अतिक्रमण, म्यूटेशन सहित विभिन्न प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए नियमानुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top