बलियापुर की खबरें:-
चापाकल मरम्मत की मांग को ले ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): रखितपुर काली मंदिर के पास स्थित चापाकल खराब पड़ा है। इससे ग्रामीणों को पानी के लिए काफी दिक्कतें हो रही है। चापाकल की मरम्मत और पानी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को खाली वरतन के साथ गांव में प्रदर्शन किया। सूचना पाकर मुखिया दिलीप कुमार महतो वहां पहुंचे और वस्तुस्थिति से अवगत हुए। मुखिया के पहल पर खराब चापाकल की मरम्मत करवा दिया गया, इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
—————————————
ज्ञान केंद्र पुस्तकालय का शुभारंभ
बलियापुर: पलानी पंचायत भवन में शनिवार को विधायक चंद्रदेव महतो ने ज्ञान केंद्र पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक ने मैट्रिक की परीक्षा में जिला सेकंड टॉपर रहे अमित प्रमाणिक को सम्मानित किया। मौके पर प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया शांति देवी, उप मुखिया कल्पना देवी आदि थे।
—————————————
विधायक से मिला संस्था का प्रतिनिधिमंडल
बलियापुर: नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र का प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को विधायक चंद्रदेव महतो से उनके आवास पर मिला। संस्था के हेड दिवाकर तिवारी ने नशा मुक्ति पर चलाएं जा रहे कार्यक्रम को लेकर चर्चा किया। विधायक ने केंद्र द्वारा संचालित कार्यक्रम की सराहना किया तथा बढ़ावा देने की जरूरत बताया।