सीआरपीएफ मुख्यालय में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर
बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित जांच आवश्यक: कमांडेंट
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्रधानखंटा स्थित सीआरपीएफ 154 वाहिनी मुख्यालय में बुधवार को एशियन जालान अस्पताल धनबाद की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वाहिनी के पदाधिकारी, जवानों एवं उनके परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य जांच की गई। जालान अस्पताल के डॉक्टर विमल मंडल, डॉक्टर वेद प्रकाश पटेल, डॉक्टर कौशिक घोष आदि ने स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान निशुल्क ईसीजी जांच, यूरोफ्लोमेंट्री के अलावा रेंडम ब्लड शुगर जांच, बीपी पल्स आदि की जांच की गई । जरूरतमंद लोगों को दवाइयां भी दी गई । मौके पर मौजूद वाहिनी के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए जालान अस्पताल के डॉक्टरों को बधाई दी। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित मानसिक एवं शारीरिक जांच कराने की सलाह दी। वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी अभिनव आनंद, डिप्टी कमांडेंट मनोज कुमार यादव, असिस्टेंट कमांडेंट अश्विनी कुमार , सूबेदार मेजर मोहन उपाध्याय समेत वाहिनी के अन्य पदाधिकारी एवं जवान थे।