नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव से मिले मेयर संजीव धनबाद शहर की विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा

नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव से मिले मेयर संजीव

धनबाद शहर की विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर विकास विभाग एवं एनएचएआई के प्रधान सचिव सुनील कुमार से रांची में मेयर संजीव सिंह ने औपचारिक मुलाकात कर धनबाद शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मेयर ने शहर में सड़क, बिजली, पानी समेत बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

मेयर संजीव सिंह ने प्रधान सचिव को अवगत कराया कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र में कई स्थानों पर सड़कें जर्जर स्थिति में हैं, जिससे आम लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पेयजल आपूर्ति एवं बिजली व्यवस्था को भी बेहतर करने की आवश्यकता बताई गई।

प्रधान सचिव सुनील कुमार ने मेयर द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर शहर के विकास एवं आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top