महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए शक्ति सदन का होगा संचालन 13 एनजीओ ने दिया प्रेजेंटेशन

Advertisements

महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए
शक्ति सदन का होगा संचालन

13 एनजीओ ने दिया प्रेजेंटेशन

डीजे न्यूज, धनबाद: महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए धनबाद में शक्ति सदन का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को समाहरणालय के सभागार में उप विकास आयुक्त  सन्नी राज एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने धनबाद सहित अन्य जिलों से आए एनजीओ के प्रेजेंटेशन का अवलोकन किया।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि शक्ति सदन में कठिन परिस्थितियों में रह रही महिलाओं को सहायता प्रदान करना है। इसके माध्यम से महिला के लिए एक सुरक्षित और सक्षम वातावरण बनाना है। उन्हें अपनी कठिन परिस्थितियों से उबरने और एक नई शुरूआत करने की शक्ति प्रदान करना है।

बताया कि प्रत्येक शक्ति सदन 50 संवासिनों के लिए संचालित होगी। सदन में लाभार्थियों को आश्रय, भोजन, वस्त्र, प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं अन्य दैनिक आवश्यकताएँ तथा व्यक्तिगत जरूरतों के लिए सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

इससे संबंधित आज 13 एनजीओ ने उनके द्वारा इस दिशा में किए जा रहे कार्यों का प्रजेंटेशन दिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top