



रेल से जुड़ी खबरें:-
6 अप्रैल से नियमित चलेगी धनबाद- लोकमान्य तिलक टर्मिनस- धनबाद स्पेशल
डीजे न्यूज, धनबाद: यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 03379/ 03380 धनबाद- लोकमान्य तिलक टर्मिनस- धनबाद स्पेशल के परिचालन को नियमित किया जाएगा। इसका शुभारंभ 06 अप्रैल को गाड़ी संख्या 13379 उद्घाटन स्पेशल के रूप में किया जाएगा। यह ट्रेन धनबाद से कतरासगढ़-चन्द्रपुरा-बोकारो थर्मल-रांची रोड-पतरातू-खलारी-लातेहार-डाल्टनगंज-गढ़वा रोड-रेनुकुट-ओबरा डैम-सिंगरौली के रास्ते लोकमान्य तिलक (टर्मिनस) को जाएगी।
गाड़ी संख्या 13379 धनबाद- लोकमान्य तिलक टर्मिनस का परिचालन धनबाद स्टेशन से प्रत्येक सोमवार तथा गाड़ी संख्या 13380 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- धनबाद का परिचालन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा।
——————————————–
सान्तरागाछी-अजमेर- सान्तरागाछी स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार

धनबाद: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी संख्या 08611/ 08612 सान्तरागाछी-अजमेर- सान्तरागाछी स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार जाएगा। विवरण में देखिए
गाड़ी सं.,गाड़ी का नाम,परिचालन का दिन तथा विस्तारित तिथि।
08611सान्तरागाछी-अजमेर स्पेशल,सोमवार,06 अप्रैल से 13 अप्रैल तक।
20 अप्रैल से 29 जून तक।
08612अजमेर -सान्तरागाछी स्पेशल,गुरुवार,09 अप्रैल से 16 अप्रैल तक तथा
23 अप्रैल से 02 जुलाई तक।
उक्त स्पेशल ट्रेनों का समय और ठहराव वर्तमान में चल रही गाड़ी संख्या 08611/ 08612 सान्तरागाछी- अजमेर- सान्तरागाछी स्पेशल के मौजूदा समय और ठहराव के समान होगा।
——————————————-
रांची-आनंद विहार टर्मिनल- रांची स्पेशल का परिचालन अब 27 जून तक

धनबाद: रांची-आनंद विहार टर्मिनल के मध्य रांची-आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल ट्रेन का परिचालन का विस्तार किया गया है। देखिए गाड़ी सं.,गाड़ी का नाम,परिचालन का दिन तथा विस्तारित तिथि का विवरण।
02877रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल,शनिवार, 04 अप्रैल से 11 अप्रैल तक एवं 18 अप्रैल से 27 जून तक (23.05.26 को छोड़कर )।
02878आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल,रविवार,05 अप्रैल से 12 अप्रैल तक एवं 19 अप्रैल से 28 जून तक (24.05.26 को छोड़कर )।
उक्त स्पेशल ट्रेनों का समय और ठहराव वर्तमान में चल रही गाड़ी संख्या 02877/ 02878 रांची-आनंद विहार टर्मिनल – रांची स्पेशल के मौजूदा समय और ठहराव के समान होगा।


