अवैध कोयला कारोबार पर प्रशासन सख्त कतरास में छापामारी, कोयला बरामद

Advertisements

अवैध कोयला कारोबार पर प्रशासन सख्त

कतरास में छापामारी, कोयला बरामद

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): सोनारडीह के टंडाबाड़ी में हुई भू धंसान और तीन लोगों की मौत के बाद अवैध कोयला खनन की रोकथाम की दिशा में प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। एसडीएम लोकेश बारंगे के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने गुरुवार को कतरास के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया।
टीम ने लकड़का कतरी नदी किनारे, गजलीटांड़, रामकनाली के सूर्य मंदिर और तेतुलमारी के खास सिजुआ सहित आधा दर्जन से अधिक जगहों पर दबिश दी।  इन जगहों पर जमा किए गए कोयला और वाहन को जब्त करने का  आदेश दिया गया। एसडीएम ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अवैध मुहाने को भराई करवाकर फोटो और वीडियो सहित रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। एसडीएम ने कहा कि 100 प्रतिशत कार्रवाई होनी चाहिए और केवल खाना पूर्ति होने पर स्वयं कार्यवाई करेंगे।


एसडीएम के इस कदम से अवैध धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है।
टीम में एसडीएम के अलावा सीओ गिरजानंद किस्कू, खनन अधिकारी, बीसीसीएल कतरास क्षेत्र के महाप्रबंधक सुधाकर प्रसाद, उमंग ठक्कर, अशोक कुमार, प्रेम शर्मा, कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, तेतुलमारी थाना प्रभारी विवेक चौधरी और अन्य पुलिस बल शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top