दुर्गापुर कुम्हार बस्ती के लोग सुरक्षित स्थान पर बसाने की कर रहे मांग

Advertisements

दुर्गापुर कुम्हार बस्ती के लोग सुरक्षित स्थान पर बसाने की कर रहे मांग
डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद :
धनुडीह ओपी क्षेत्र के दुर्गापुर कुम्हार बस्ती में सोमवार की रात कोयला चोरों के दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में गोलीबारी की घटना के बाद से लोग काफी भयभीत हैं। उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन से दूसरी जगह विस्थापित करने की मांग रखी है। लोगों का कहना है कि पास में ही अवैध खनन और ओबी डंप हो रहा है, जिससे खतरा बना रहता है।
लोगों ने बेलगढिया बैलगाड़ीया या कर्माटांड़ में घर देने की मांग की है। इधर, प्रबंधन की ओर से 40 लोगों का अलॉटमेंट बेलगारिया फेज 6 में किया गया है। कतरास के सोनारडीह में घटी घटना के बाद तिसरा क्षेत्र के अवैध उत्खनन क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। केओसीपी के पीओ देवेंद्र सिंह ने कहा कि अवैध उत्खनन स्थल की भराई कराई जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top