केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 24 मार्च को दिल्ली में होगा महाजुटान 

Advertisements

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 24 मार्च को दिल्ली में होगा महाजुटान

डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद :

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) झरिया लोकल कमिटी ने लोदना अंबेडकर चौक और लोदना बाजार में एक कार्यक्रम आयोजित कर आम जनता से 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले ऐतिहासिक महाजुटान में भाग लेने की अपील की।

इस कार्यक्रम में पार्टी राज्य कमिटी के सदस्य कामरेड शिव बालक पासवान, जिला कमिटी के सदस्य नौशाद अंसारी, झरिया लोकल कमिटी के सचिव भगवानदास, रामवृक्ष धारी, विनोद पासवान, प्रजा पासवान, नीरज पासवान, पवन साव, मधु साव, मनोज पासवान शामिल थे।

इस अवसर पर केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई और आम जनता से अपील की गई कि वे 24 मार्च को दिल्ली चलें और अपने अधिकारों के लिए लड़ें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top