जलापूर्ति पाइप लाइन क्षतिग्रस्त

Advertisements

जलापूर्ति पाइप लाइन क्षतिग्रस्त

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत लुबी सर्कुलर रोड के समीप मंगलवार देर रात जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गया। इससे भारी जल रिसाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

एहतियातन पुलिस लाइन से आगे की जलापूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। उपायुक्त, धनबाद एवं नगर आयुक्त, धनबाद के निर्देशानुसार कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल-1 (DWSD-1) को जलापूर्ति सेवाओं की शीघ्र बहाली हेतु युद्धस्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा मरम्मत कार्य प्रगति पर है। अधिकारियों ने नागरिकों से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top