




यूपीएससी में धनबाद के शुभम कुमार महतो ने हासिल किया 142वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान
डीसी ने किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की कामना की
डीजे न्यूज, धनबाद: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में धनबाद जिले के शुभम कुमार महतो ने 142वीं रैंक हासिल कर जिले एवं अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने सोमवार को शुभम कुमार महतो से मुलाकात कर उन्हें डायरी भेंट करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए अनेक शुभकामनाएँ दी।
शुभम कुमार महतो ने यूपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, सही रणनीति के साथ निरंतर मेहनत की जाए, तो सफलता अवश्य प्राप्त होती है। यह उनकी लगातार मेहनत और दृढ़ निश्चय का नतीजा है, जो उनके परिवार और पूरे जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।



