गिरिडीह को मिली बड़ी सौगातें, मेडिकल कॉलेज व स्टेडियम निर्माण की घोषणा

Advertisements

गिरिडीह को मिली बड़ी सौगातें, मेडिकल कॉलेज व स्टेडियम निर्माण की घोषणा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट मंगलवार को विधानसभा में पेश किया गया। कुल 1,58,560 करोड़ रुपये के इस बजट में महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर विशेष जोर दिया गया है। इस बजट में गिरिडीह जिले को भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात मिली है।

जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि गिरिडीह सदर अस्पताल को पीपीपी मोड के तहत मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे जिले के गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उच्च चिकित्सा शिक्षा का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

उन्होंने बताया कि गिरिडीह में 50 हजार लीटर क्षमता वाला नया डेयरी प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिससे दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय किसानों व पशुपालकों को सीधा लाभ पहुंचेगा। इसके अलावा बेंगाबाद प्रखंड के कर्णपुरा में एक आधुनिक आउटडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

संजय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की ‘अबुआ सरकार’ आम जनता, खासकर गरीबों और महिलाओं के हित में लगातार कार्य कर रही है। बजट में शामिल योजनाएं गिरिडीह के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top