Advertisements




सिंदूरपुर में अपूर पाठशाला का शुभारंभ

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की ओर से सिंदूरपुर में मंगलवार को अपूर पाठशाला का शुभारंभ किया गया। उदघाटन समिति के संस्थापक बेंगू ठाकुर एवं दिलीप मुखर्जी ने संयुक्त रूप से किया। बेंगू ठाकुर ने कहा कि बांग्ला भाषा एवं साहित्य के विकास के लिए समिति हर गांव में निशुल्क बांग्ला वर्णमाला पुस्तक का वितरण करेगी। मौके पर 50 छोटे-छोटे बच्चों के बीच बांग्ला वर्णमाला पुस्तक का वितरण किया गया। इस अवसर पर लवली मुखर्जी, खुशी कुमारी, रिया कुमारी, लक्ष्मी महतो, सरस्वती कुमारी, अमित महतो, भारतीय मुखर्जी, माही कुमारी, अंकुश रजक, वीर रजवार, अर्नवी प्रमाणिक, आरती कुमारी आदि थे।




