गिरिडीह में दोपहर तीन बजे तक 46.70 तो धनवार में 53.79% मतदान

Advertisements

गिरिडीह में दोपहर तीन बजे तक 46.70 तो धनवार में 53.79% मतदान
डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगरपालिका आम निर्वाचन के तहत जिले के विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में दोपहर बाद मतदान में उल्लेखनीय तेजी देखी गई। दोपहर 01 बजे से 03 बजे के बीच मतदाताओं की लंबी कतारें मतदान केंद्रों पर नजर आईं। महिला, युवा एवं बुजुर्ग मतदाता बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
01 से 03 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा —
गिरिडीह नगर निगम – 46.70 प्रतिशत
बड़की सरैया नगर पंचायत – 48.70 प्रतिशत
धनवार नगर पंचायत – 53.79 प्रतिशत
अब तक के आंकड़ों के अनुसार धनवार नगर पंचायत में सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया है। प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। अंतिम चरण तक मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top