Advertisements




महापौर के निर्वाची पदाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का दौरा

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निकाय चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने वार्ड संख्या 23, 24 सहित अन्य वार्डो का निरीक्षण किया।
उन्होंने वार्ड संख्या 23 के बूथ संख्या 13 व 14, वार्ड संख्या 24 के बूथ संख्या 3 व 4 तथा अन्य वार्ड के बूथ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
भ्रमण के दौरान अपर समाहर्ता विनोद कुमार के साथ आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय कुमार झा भी उपस्थित थे।




