


अधिवक्ताओं की हर सुविधा को लेकर प्रतिबद्ध : संजीव सिंह 

डीजे न्यूज, धनबाद : नगर निगम चुनाव के तहत जनसंपर्क अभियान के क्रम में मेयर प्रत्याशी पूर्व विधायक संजीव सिंह ने धनबाद कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, पार्किंग एवं प्रकाश व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से रखा।
मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की आधारशिला है और उनकी गरिमा एवं सुविधा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “मैं अधिवक्ताओं की हर सुविधा को लेकर पूर्णतः प्रतिबद्ध हूँ। नगर निगम स्तर पर समन्वित कार्ययोजना बनाकर कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों को अधिक सुव्यवस्थित, स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जाएगा।”
इस दौरान अधिवक्ताओं ने भी उन्हें अपना स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद प्रदान किया तथा शहर के विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए सकारात्मक पहल का भरोसा जताया। वातावरण में आत्मीयता और विश्वास की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।




