तूफानी जनसंपर्क के बाद शान्तनु कुमार चंद्रा उर्फ बबलू पासवान ने जारी किया संकल्प पत्र

Advertisements

तूफानी जनसंपर्क के बाद शान्तनु कुमार चंद्रा उर्फ बबलू पासवान ने जारी किया संकल्प पत्र

 

अब दिखेगा जवाबदेह, पारदर्शी और धरातल पर उतरता विकास : महापौर प्रत्याशी बबलू पासवान

डीजे न्यूज, धनबाद : नगर निगम के महापौर प्रत्याशी शान्तनु कुमार चंद्रा उर्फ बबलू पासवान ने शनिवार को नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में व्यापक तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया। दिनभर चले इस दौरे के दौरान उन्होंने घर-घर पहुँचकर नागरिकों से सीधा संवाद किया और स्थानीय समस्याओं, अपेक्षाओं तथा विकास की प्राथमिकताओं को गंभीरता से सुना। युवाओं, माताओं-बहनों, वरिष्ठजनों और व्यापारियों का अपार स्नेह, समर्थन एवं आशीर्वाद इस बात का संकेत रहा कि जनता अब ठोस और परिणामकारी नेतृत्व चाहती है।

 

जनसंवाद के आधार पर तैयार संकल्प पत्र

 

जनसंपर्क के पश्चात चुनाव कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से बबलू पासवान ने अपना विस्तृत संकल्प पत्र मीडिया प्रतिनिधियों एवं सम्मानित नागरिकों के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह संकल्प पत्र केवल चुनावी घोषणाओं का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि धनबाद के समग्र और संतुलित विकास की ठोस कार्ययोजना है। यह दस्तावेज़ जनसंवाद के आधार पर तैयार किया गया है, जिसमें प्रत्येक वार्ड की वास्तविक आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं को शामिल किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि धनबाद के विकास को वार्ड-आधारित मॉडल पर आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि हर क्षेत्र की विशेष समस्याओं का समाधान स्थानीय जरूरतों के अनुरूप हो सके। नगर निगम की योजनाओं में स्वच्छता व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, नियमित एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति, मजबूत सड़क और जल निकासी प्रणाली, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन की प्रतिबद्धता

 

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बबलू पासवान ने कहा कि नगर निगम में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी। योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन, संसाधनों का प्रभावी उपयोग और जनभागीदारी के माध्यम से विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने दोहराया कि दिखावे की राजनीति के स्थान पर परिणाम देने वाली कार्यसंस्कृति को स्थापित किया जाएगा।

 

जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी : बबलू पासवान

 

तूफानी जनसंपर्क अभियान में मिले उत्साहजनक समर्थन पर बबलू पासवान ने कहा कि जनता का विश्वास उनके लिए प्रेरणा के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि अवसर मिला तो धनबाद नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, आधुनिक और विकासोन्मुख नगर के रूप में स्थापित किया जाएगा।

अंत में उन्होंने कहा कि यह संकल्प पत्र धनबाद के भविष्य की दिशा तय करने वाला दस्तावेज़ है और जनता के सहयोग से इसे धरातल पर साकार किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top