


शांति व सौहार्द के साथ मनाएं होली व रमजान 

शांति समिति की बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने दिए निर्देश
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : होली त्योहार और रमजान माह को लेकर शनिवार को पूर्वी टुंडी थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने किया। बैठक में होली त्योहार एवं रमजान माह पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों के साथ चर्चा की गई। थाना प्रभारी व पुलिस इंस्पेक्टर साजिद हुसैन ने क्षेत्र के लोगों से आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल एवं शांति के साथ त्योहार मनाएं जाने की अपील की। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि समेत समाज के प्रमुख लोगों से माहौल पर नजर बनाए रखने के साथ-साथ असामाजिक तत्व जो शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ सकते हैं, वैसे लोगों पर नजर रखने की अपील की गई। प्रशासन द्वारा डीजे बजाने और अश्लील गाना बजाने वालों पर विशेष निगरानी रखने की बात की गई। साथ ही बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
बैठक में मुख्य रूप से इंस्पेक्टर साजिद हुसैन,सीआई चन्दन कुमार, संतलाल बाबा, गिरिलाल किस्कू,अजीत मिश्रा, सुनील मुर्मू,दिनेश रजक, ऐनुल अंसारी, सुनील कुमार,मनोज महतो,इशाक अंसारी , एएसआई जगदीश टोप्पो , वीर अभिमन्यु, ब्रांटियस हांसदा आदि मौजूद थे।




