बिरनी में युवकों ने मटन और शराब का सेवन करने के बाद पैसे मांगने पर किया हंगामा, झड़प में सात घायल

बिरनी में युवकों ने मटन और शराब का सेवन करने के बाद पैसे मांगने पर किया हंगामा, झड़प में सात घायल

डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : सिमराढाब पँचायत अंतर्गत नवादा- बरहमसिया स्थित जेनु साव होटल में शनिवार शाम करीब चार बजे होटल मालिक व ग्राहक में मारपीट हुई। इस घटना में दोनों तरफ से सात युवक घायल हो गए। घायलों में होटल संचालक फलजीत साव, लक्ष्मी कुमार, कृष्णा कुमार, मरकचो थाना क्षेत्र के बेको विधनियाँ के ग्राहक दिनेश साव, मुकेश यादव, सुरेश यादव, मूरत यादव शामिल हैं। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही सब इंस्पेक्टर प्रेमशंकर सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने उग्र लोगों को शांत करा सभी घायलों को इलाज के लिए बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सक ने सभी घायलो का इलाज के बाद फलजीत साव, लक्ष्मी कुमार कृष्णा कुमार, दिनेश यादव व मूरत यादव को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर घायलो के स्वजन अस्पताल पहुंच अपने-अपने घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। होटल संचालक घायल फलजीत साव ने बताया कि एक बोलेरो पर सवार होकर सात लोग मटन लेकर होटल पहुंचे। उन्होंने होटल मालिक को मटन बनाने के लिए कहा। मटन बना कर खाना परोसा दिया गया। उनमें से एक युवक बोलेरो से शराब का बोतल निकाल खाना खाने के साथ शराब पीने लगा। खाने पीने के बाद द बिल भुगतान की मांग की गई युवकों ने मारपीट होटल के मालिक व कर्मियों के साथ शुरू कर दी।

होटल में अन्य ग्राहक जो खाना खा रहे थे उन्हें भी काफी परेशानी हुई। युवकों ने काफी तोड़फोड़ कर होटल को नुकसान पहुंचाया। पुलिस नहीं पहुंचती तो उक्त शराबी ग्राहक बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे। घायल ग्राहक दिनेश ने कहा कि खाना जरूर खाये और 11 सौ रुपये दिये भी लेकिन जब इसका हिसाब मांगने लगे तो होटल मालिक गाली गलौज मारपीट करने लगा। पुलिस अधिकारी प्रेमशंकर सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से लोग घायल हैं। सभी का इलाज चल रहा है। आवेदन मिलते ही कार्रवाई होगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top