संजीव सिंह ने धनबाद से झरिया तक किया रोड शो

Advertisements

संजीव सिंह ने धनबाद से झरिया तक किया रोड शो

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निगम चुनाव के तहत मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने शनिवार को धनबाद से झरिया तक रोड शो किया। इसकी शुरुआत सिंह मेंशन से हुई और समापन सूर्यदेव सिंह चौक पर हुआ।

इन मार्गों से गुजरा काफिला
श्रमिक चौक, बैंक मोड़, बस्ताकोला, कतरास मोड़ चौक, लक्ष्मीनिया मोड़, बाटा मोड़, इंदिरा चौक से होता हुआ सूर्यदेव सिंह चौक पहुँचा।
बस्ताकोला और कतरास मोड़ चौक में युवाओं की बाइक रैली आकर्षण का केंद्र रही। लक्ष्मीनिया मोड़ और बाटा मोड़ पर महिलाओं ने आरती उतारकर अभिनंदन किया, जबकि इंदिरा चौक से सूर्यदेव सिंह चौक तक का मार्ग समर्थकों की भीड़ से पट गया।

मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने कहा कि
“यह जनसैलाब जनता के अटूट विश्वास और विकास के संकल्प का प्रतीक है। आप सभी का स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड में समान विकास, बेहतर सड़क, जलनिकासी, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता है। हम सब मिलकर धनबाद और झरिया को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक नगर बनाएंगे।”

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top