Advertisements




विधायक हेमलाल मुर्मू के पोते के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए हेमंत-कल्पना

डीजे न्यूज, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन शनिवार को झारखंड विधानसभा स्थित आवास संख्या-70 पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने विधायक हेमलाल मुर्मू के पोते हर्षल मुर्मू के 9वें जन्मदिन समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद दिया। इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन, विधायक हेमलाल मुर्मू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं परिजनों ने भी हर्षल मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद दिया।




