



शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर

डीजे न्यूज, महुदा (धनबाद): होली त्योहार और रमजान माह को लेकर शनिवार को भाटडीह ओ पी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । अध्यक्षता ओ पी प्रभारी अनुप कुमार सिंह ने की । बैठक में होली त्योहार एवं रमजान माह पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से क्षेत्र की समस्याओं एवं सुझाओं की जानकारी ली गई । ओपी प्रभारी अनुप कुमार सिंह ने सौहार्दपूर्ण माहौल एवं शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। असामाजिक तत्व पर नजर रखने की अपील की गई । कहा कि डीजे और अश्लील गाना बजाने वालों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा । उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बच्चा चोर का अफवाह फैलाया जा रहा है। ऐसे अफवाहों पर लोग ध्यान न दें । मौके पर मुखिया बदरूद्दीन अंसारी , पूर्व मुखिया संपत घोषाल , पंचायत समिति सदस्य जमशेद अंसारी , अब्दुल समद अंसारी , पवन कुमार तिवारी , रियाज अंसारी , ओपी के मुंशी प्रवीण कुमार , ग्रामीण पुलिस लखी कुमारी , राखी कुमारी , शिप्रा समुंदर आदि मौजूद थे ।




