



अंतर्जातीय मातृभाषा गौरव दिवस के महत्व पर डाला प्रकाश

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की ओर से शनिवार को शिशु विद्या मंदिर बलियापुर में अंतर्जातीय मातृभाषा गौरव दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने अंतर्जातीय मातृभाषा गौरव दिवस के महत्व पर विस्तार ढंग से प्रकाश डाला। कहा कि आज ही के दिन 1952 में पूर्वी पाकिस्तान में पश्चिमी पाकिस्तान द्वारा उर्दू भाषा को मान्यता देने के प्रयास का छात्रों ने जमकर विरोध किया था। इस भाषाई आंदोलन में पश्चिम पाकिस्तानी सैनिकों की गोली से कई छात्र शहीद हो गए थे। बाद में बांग्ला भाषा को विश्व भाषा के रूप में यूनेस्को द्वारा मान्यता मिली। वक्ताओं ने झारखंड सरकार द्वारा बांग्ला भाषा को नजरअंदाज किए जाने की आलोचना भी की गई । वक्ताओं में बांग्ला भाषा उन्नयन समिति के संस्थापक बेंगू ठाकुर, साधन कुमार चटर्जी, परितोष घोषाल, दिलीप मुखर्जी, मुकुल चंद्र रोहिदास, लालजीत गोराय , नारायण चंद्र पाल, रामानुज प्रसाद, राकेश कुमार राय, दिलीप मंडल, गोरा चंद भट्टाचार्य , मुकेश महतो, विक्रम, बैद्यनाथ रजक आदि थे।




