



विधायक चंद्रदेव के भाई के श्राद्धकर्म में पहुंचे सीएम सहित कई नेता

दिवंगत बुद्धदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के छोटे भाई दिवंगत डॉक्टर बुद्धदेव महतो के श्रद्धाकर्म के मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन सहित कई विधायक बड़ादाहा पहुंचे। दिवंगत वुद्धदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन पर बलियापुर हेलीपैड के पास उपायुक्त आदित्य रंजन एवं अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। विधायक चंद्रदेव के आवास पर निरसा के विधायक अरुण चटर्जी, पूर्व विधायक विनोद सिंह आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया मुख्यमंत्री हेमंत करीब 1:10 बजे बड़ादाहा पहुंचे। श्रद्धांजलि अर्पित कर मुख्यमंत्री 1:33 बजे बड़ादाहा से रवाना हो गए ।
सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बलियापुर के बड़ादाहा आगमन पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की गई थी। बलियापुर के विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात थे। बलियापुर बाजार चौक के अलावा हवाई पट्टी मोड़ से बड़ादहा स्थित विधायक चंद्रदेव महतो के घर तक करीब 2 किलोमीटर तथा हवाई पट्टी स्थित हेलीपैड के समीप भारी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे।
अनाधिकृत लोगों को किया बाहर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बड़ादाहा पहुंचने के करीब आधे घंटे पूर्व प्रशासन की ओर से विधायक चंद्रदेव महतो के घर के आंगन में मौजूद लोगों को बाहर कर दिया गया। विधायक द्वारा दिए गए सूची के आधार पर लोगों को घर के अहाते पर प्रवेश करवाया गया। इस दौरान काफी संख्या में मीडिया कर्मी एवं अनेक गण्यमान्य लोग अंदर आने से वंचित रह गए। इसके पूर्व सुरक्षा की दृष्टि से विधायक चंद्रदेव के आवास के सभी कमरों, आंगन एवं अहाते के अगल-बगल खोजी कुत्तों से सर्च करवाया गया। वहीं विधायक के घर के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से लोगों की जांच की जा रही थी।

इन्होंने अर्पित की श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, पूर्व मेंयर चंद्रशेखर अग्रवाल, मेराज खान, पूर्व विधायक फूलचंद मंडल, भाजपा नेता धरणीधर मंडल, भाकपा माले पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो, डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव,
नगर आयुक्त आशीष गंगवार, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, सिंदरी के एसपीडीओ आशुतोष कुमार सत्यम, बलियापुर के थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, बीडीओ प्रभास कुमार दास, सीओ मुरारी नायक, डॉ सिद्धार्थ बंदोपाध्याय , लक्ष्मी मुर्मू, रमेश टुडू, झारखंड मुक्ति मोर्चा के देबू महतो, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, आशीष चटर्जी, जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, विजय रजक, मिठू सरिया, कुलदीप अग्रवाल, मुश्ताक आलम, हैदर अली अंसारी, निर्मल रजवार, राजेंद्र किस्कू, राजेंद्र हेंब्रम, महावीर महतो आदि शामिल हैं।




