मानव–वन्यजीव संघर्ष की सूचना तुरंत संबंधित विभागों को दें

Advertisements

मानव–वन्यजीव संघर्ष की सूचना तुरंत संबंधित विभागों को दें

 

जंगली जानवरों के हमले से जनहानि, फसल क्षति या संपत्ति नुकसान पर पीड़ित परिवार मुआवजा पाने के हकदार

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : मानव–वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों को न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा संचालित मानव–वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों के लिए न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने योजना–2025 के अंतर्गत पूर्वी टुंडी प्रखंड के रूपन पंचायत स्थित पहाड़ी गांव तिलैबाद में व्यापक विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धनबाद (डालसा) के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा बाल कृष्ण तिवारी एवं सचिव डालसा मयंक तुषार टोपनो के निर्देशानुसार किया गया। प्रखंड पीएलवी ओमप्रकाश दास एवं उनकी टीम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों को मानव–वन्यजीव संघर्ष से जुड़े कानूनी अधिकारों और प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।

अभियान के दौरान बताया गया कि जंगली जानवरों के हमले से जनहानि, फसल क्षति या संपत्ति नुकसान की स्थिति में पीड़ित परिवार सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा पाने के हकदार है। साथ ही, ऐसे मामलों में निःशुल्क विधिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है। ग्रामीणों को आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा संबंधित विभागों से संपर्क के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस मौके पर पीएलवी रिबोती मरांडी, रमेश किस्कू, बिक्रम मोदी एवं प्रदीप गोराई ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटना की सूचना तुरंत संबंधित विभागों को दें। इस दौरान नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 की भी जानकारी साझा की गई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top