Advertisements




हेमंत से मिले शंकर सिंह वाघेला, गुरुजी के साथ अपनी तस्वीर की भेंट

डीजे न्यूज, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने औपचारिक मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को एक यादगार तस्वीर सप्रेम भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि यह तस्वीर उस वक्त की है, जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन और वे एक ही कार्यकाल में एक साथ सांसद थे। मुख्यमंत्री ने इस अति विशिष्ट तस्वीर भेंट करने के लिए वाघेला का आभार जताया। इस मौके पर टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी मौजूद थे।




