



पीरटांड़ में मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध, काम ठप

निर्माण कार्य के दौरान खेतों को खोदकर खराब करने से भड़के ग्रामीण
डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह :
गिरिडीह के पीरटांड़ में मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण कार्य के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान उनके खेतों को खोदकर खराब किया जा रहा है, जिससे मेढ़ टूट जा रही है और खेतों की पहचान मुश्किल हो रही है।
रविवार को सैकड़ों की संख्या में संथाली महिला-पुरुष जमा होकर निर्माण कार्य कर रहे कर्मियों से विवाद हुआ, जिसके बाद स्थानीय मुखिया की उपस्थिति में काम को रोक दिया गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि जब तक उनके खेतों का मेढ़ ठीक नहीं किया जाता, तब तक निर्माण कार्य बंद रहेगा।
गौरतलब है कि पीरटांड़ मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना के तहत कुम्हारलालो पंचायत के दूधनिया गांव स्थित बराकर नदी तट पर इंटेक वेल बनाया जा रहा है, जिससे तालाबों में पानी पहुंचाया जाएगा और फिर किसानों के खेतों में जाएगा। इस योजना से 17 पंचायतों के 116 गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा।




