मेयर बना तो शुद्ध पेयजल आपूर्ति होगी पहली प्राथमिकता : समीर राज चौधरी 

Advertisements

मेयर बना तो शुद्ध पेयजल आपूर्ति होगी पहली प्राथमिकता : समीर राज चौधरी 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : मेयर पद के कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी समीर राज चौधरी ने रविवार को गिरिडीह शहर के चदरापूल वार्ड 16, 19, 21 और 27 क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान महिलाओं का खासा उत्साह देखा गया। अधिकांश क्षेत्रों में मतदाताओं ने पानी की समस्या को लेकर शिकायत की, जिस पर समीर राज चौधरी ने आश्वस्त किया कि यदि वे जीतते हैं तो शुद्ध पेयजल आपूर्ति उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

समीर राज चौधरी के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और संगठन के साथी मौजूद रहे, जिनमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, यस सिन्हा, अधिवक्ता अमित विक्रम, अधिवक्ता अमित सिन्हा, अनिमेष देव, विनीत भास्कर, सोहेल अख्तर और लड्डू खान शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top