Advertisements




बलियापुर में निकली भव्य शिव बारात

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): शिवरात्रि के अवसर पर बलियापुर हटिया परिसर स्थित शिव मंदिर प्रांगण से शिव बारात निकाली गई।
शक्ति क्लब बलियापुर के तत्वावधान में निकली बारात में आकर्षक झांकियों ने मन मोह लिया। भगवान शिव की वेश में झांकी के आगे पीछे बाराती के रूप में भूत पिशाच नाचते गाते चल रहे थे।
शिव बारात की झांकी में शामिल लोगों ने बलियापुर बाजार चौक, बनिया टोला, कुम्हार टोला, केंदूवाटांड़ आदि इलाके का भ्रमण करते हुए पुन शिव मंदिर प्रांगण पहुंचे और कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता तारा देवी, प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी, भाजपा नेता घनश्याम ग्रोवर, मुखिया विजय गोराय, रविंद्र बर्मा, मनीष अग्रवाल, जगन्नाथ दास, अतुल केसरी, स्वप्न कुमार महतो समेत सैकड़ों श्रद्धालु थे।




