बिहार के गैंग ने परीक्षा में फर्जीवाड़े के लिए आठ लाख रुपये में किया था सौदा एसएससी-एमटीएस की परीक्षा में ब्ल्यूटूथ से कदाचार करते दो परीक्षार्थी गिरफ्तार, कर्मी भी धराया

Advertisements

बिहार के गैंग ने परीक्षा में फर्जीवाड़े के लिए आठ लाख रुपये में किया था सौदा

एसएससी-एमटीएस की परीक्षा में ब्ल्यूटूथ से कदाचार करते दो परीक्षार्थी गिरफ्तार, कर्मी भी धराया
डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : गोविंदपुर थाना अंतर्गत केजी आश्रम स्थित मिनर्वा डिजिटल परीक्षा केंद्र में एसएससी- एमटीएस की परीक्षा में ब्ल्यूटूथ से कदाचार के आरोप में दो परीक्षार्थी रौनक कुमार, बिट्टू कुमार एवं परीक्षा केंद्र के स्टॉफ शशि कुमार को गोविंदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस केंद्र पर गुरुवार को द्वितीय पाली में परीक्षा दे रहे दो अभ्यर्थी ब्लूटूथ का उपयोग कर परीक्षा दे रहा था। परीक्षा के ऑब्जर्वर देवनारायण सिंह ने दोनों को कदाचार के आरोप में ब्लूटूथ के साथ पकड़ा था। इसके बाद ऑब्जर्वर की सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि परीक्षा केंद्र के स्टॉफ शशि कुमार ने केंद्र के अंदर ही दोनों को ब्लूटूथ उपलब्ध कराया था। पुलिस ने शशि को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने पूछताछ के दौरान यह खुलासा किया कि परीक्षा कंप्लीट करने के नाम पर आठ लाख में सौदा तय हुआ था। ढाई लाख रुपया दे दिया गया था। शेष राशि परीक्षा कंप्लीट होने के बाद देना था। संपूर्ण राशि देने तक इन लोगों ने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की सभी मूल प्रति अपने पास रख ली थी। अभ्यर्थी रौनक कुमार लखीसराय एवं बिट्टू कुमार नवादा के रहने वाले हैं। वही परीक्षा केंद्र के स्टाफ शशि कुमार नालंदा के निवासी हैं। इस गिरोह में पटना निवासी गौरव कुमार, लखीसराय निवासी पीयूष कुमार, सूर्यगढ़ा लखीसराय निवासी गुंजन कुमार, ग्लोबल बिरयानी कॉलोनी सूर्यगढ़ा निवासी रोहित कुमार, पटना निवासी विकास कुमार भी शामिल हैं। सभी के खिलाफ बीएनएस की धारा 319(2),318(4),61(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिक की दर्ज किया गया है .कांड के अनुसंधान करता डीएसपी मुख्यालय शंकर कामती बनाए गए हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top