बच्चों के बीच अपनत्व का भाव लाकर विद्यालय के माहौल को बना सकते सकारात्मक : ब्रजकिशोर चौबे

Advertisements

बच्चों के बीच अपनत्व का भाव लाकर विद्यालय के माहौल को बना सकते सकारात्मक : ब्रजकिशोर चौबे

 

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गोविंदपुर में कार्यशाला के तीसरे बैच का सफलतापूर्वक समापन

डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गोविंदपुर में सकारात्मक विद्यालय वातावरण विषय पर कार्यशाला के तीसरे बैच का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शुक्रवार को धनबाद, बाघमारा एवं बरियापुर प्रखंड क्षेत्र के चिंहित विभिन्न विद्यालयों से एक एक शिक्षकों ने भाग लिया।

कार्यशाला में साकारात्मक शैक्षणिक माहौल बनाने एवं बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि लाने के लिए विभिन्न नवाचार अपनाने को भी प्रेरित किया गया। प्रशिक्षक ब्रजकिशोर चौबे ने शिक्षकों को बताया कि विद्यालय के बच्चों के बीच अपनत्व का भाव लाकर हम माहौल को सकारात्मक बना सकते हैं। तभी बच्चे शिक्षकों से घुल-मिल कर उनकी बातों को ध्यानपूर्वक समझेंगे और अपनी समस्याओं को शिक्षकों से साझा करेंगे। वही विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों में भी आपसी तालमेल विद्यालय के वातावरण को प्रभावित करती है। प्रशिक्षक कनक कांति मेहता ने बताया कि शिक्षक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इसलिए उनका आहार-व्यवहार काफी महत्व रखता है। उन्होंने कई महापुरुषों का उदाहरण देते हुए यह स्पष्ट किया कि सभी शिक्षकों को अपने छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनते हुए उन्हें प्रेरित करने की आवश्यकता है। कार्यशाला में शिक्षकों के बीच कई प्रकार की गतिविधियां भी कराई गई। इस कार्यशाला ने सभी शिक्षकों में एक नई ऊर्जा का संचार किया। बुधवार से शुरू इस एक दिवसीय कार्यशाला में रोजाना तीन- चार प्रखंड क्षेत्र के चिंहित विद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया जिले के कुल ग्यारह प्रखंड क्षेत्र से शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला में डायट के प्राचार्य जगन्नाथ लोहरा, उप प्राचार्य ओम प्रकाश, सुधीर राय, सुनीता कुमारी, मिनिता प्रसाद,सुमन सिंह, सुनील कर्मकार आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top