गिरिडीह शहर में बनाएंगे सिवरेज प्लांट : डॉ शैलेंद्र चौधरी

Advertisements

गिरिडीह शहर में बनाएंगे सिवरेज प्लांट : डॉ शैलेंद्र चौधरी

भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने शास्त्री नगर, देवनगर, न्यू बरगंडा, दरवान चौक एवं पावर हाउस का दौरा कर आम नागरिकों से किया सीधा संवाद 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगर निगम चुनाव 2026 के तहत प्रातःकालीन जनसंपर्क अभियान के दौरान गुरुवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. शैलेन्द्र चौधरी ने शहर के विभिन्न इलाकों शास्त्री नगर, देवनगर, न्यू बरगंडा, दरवान चौक एवं पावर हाउस का दौरा कर आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। इस अभियान में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं कई गणमान्य नेता भी साथ उपस्थित रहे। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने छठ घाटों की बदहाल सफाई व्यवस्था, पूरे शहर में फैली गंदगी, नालियों की उचित देखरेख के अभाव तथा नालियों का गंदा पानी सीधे उसरी नदी में गिरने जैसी गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। नागरिकों ने बताया कि इन समस्याओं के कारण न केवल पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है बल्कि स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

डॉ. शैलेन्द्र चौधरी ने लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि चुनाव में विजयी होने के बाद इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर में आधुनिक सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की जाएगी, ताकि नालियों का पानी शुद्धिकरण के बाद ही उसरी नदी में प्रवाहित हो। साथ ही छठ घाटों की नियमित सफाई, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और गिरिडीह को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित नगर बनाने की दिशा में मिलकर कार्य किया जाएगा। डॉ. चौधरी ने कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी असली ताक़त है और उसी के बल पर वे विकास एवं स्वच्छता के अपने संकल्प को पूरा करेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top