बहुजन समाज जितना अधिक शिक्षित होगा उतना कम शोषित होगा

Advertisements

बहुजन समाज जितना अधिक शिक्षित होगा उतना कम शोषित होगा

अम्बेडकर क्लब लटानी में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : अम्बेडकर क्लब लटानी में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती समारोह काफी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गौतम बुद्ध, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर व संत रविदास की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। अम्बेडकर क्लब लटानी के सदस्यों ने बहुजन गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की जीवनी पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बहुजन समाज जितना अधिक शिक्षित होगा उतना कम शोषित होगा। शिक्षा से ही पाखंड और अंधविश्वास खत्म होगा।

क्लब के बाल कलाकारों ने विकास की हकीकत बयान करते हुए नाटक का मंचन भी किया।

समारोह में मुख्य रूप से बसपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार, बसपा के केंद्रीय राज्य प्रभारी एडवोकेट सुरेश राव, प्रदेश प्रभारी सुबल दास, बसपा जिलाध्यक्ष अभय कुमार, बोकारो सेक्टर 4 के थाना प्रभारी विक्रांत कुमार, मुखिया मो ऐनुल हक, अशोक कनौजिया,हारुलाल दास, अशोक रजक, डॉ अयोध्या प्रसाद भारती, डॉ डीके वर्मा, युवा लेखक जितेन कुमार दास, राजकुमार भारती, सुनील रवि दास, श्रीकांत रवि दास, अरुण दास, द्वारिका रविदास, फाल्गुनी दास, सचिन दास, अनादि दास, अशोक कुमार दास, मथुर दास, नीलकमल, राजकुमार, सुबल आदि मौजूद थे। मंच संचालन रामप्रसाद दास ने किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top