आईआईटी आईएसएम में शताब्दी बसंत महोत्सव की भव्य शुरुआत

Advertisements

आईआईटी आईएसएम में शताब्दी बसंत महोत्सव की भव्य शुरुआत

डीजे न्यूज, धनबाद: आइआइटी-आइएसएम में शुक्रवार को शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित बसंत महोत्सव की शानदार शुरुआत हुई। 6 से 8 फरवरी तक चलने वाला यह वार्षिक एलुमनाई मिलन इस बार खास है क्योंकि संस्थान अपने 100 वर्ष पूरे कर रहा है। देश-विदेश से आए पूर्व छात्र अपने पुराने कैंपस में पहुंचकर यादों को ताजा करते नजर आए।
पहले दिन का थीम था – “Reconnect – Alumni & Alma Mater”। सुबह से ही पेनमैन क्वाड्रैंगल में रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ, जहां अलग-अलग बैच के एलुमनाई ने एक-दूसरे से मुलाकात की। दोपहर में स्कोलोमिन क्लब में लंच के बाद पेनमैन ऑडिटोरियम में औपचारिक स्वागत एवं उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ।
संस्थान के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने सभी एलुमनाई का स्वागत करते हुए कहा कि बसंत 2026 सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आईआईटी (आईएसएम) की सौ साल की यात्रा का जश्न है। उन्होंने कहा कि एलुमनाई ही संस्थान की असली ताकत हैं और उनका अनुभव व योगदान नई पीढ़ी को प्रेरित करता है।
उद्घाटन सत्र के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। रवींद्र नृत्य की प्रस्तुति ने माहौल को खास बना दिया। इसके बाद राहुल मुखर्जी और शिखा जोशी की संगीत प्रस्तुतियों ने शाम को यादगार बना दिया। दिन का समापन स्कोलोमिन क्लब में डिनर के साथ हुआ, जहां पुराने दोस्त फिर से साथ बैठे और कैंपस की यादों को साझा किया।
आने वाले दो दिनों में कार्यक्रम और भी खास होंगे। दूसरे दिन एलुमनाई स्पोर्ट्स एक्टिविटी, सेंटेनरी क्रिकेट मैच, फ्लावर शो और “डाउन द मेमोरी लेन” फोटो प्रदर्शनी का आयोजन होगा। एलुमनाई एसोसिएशन की एजीएम और ‘थैंकसगिविंग एंड गिविंग बैक’ सत्र भी रखा गया है। शाम को भव्य सांस्कृतिक संध्या होगी।
तीसरे दिन कैंपस हेरिटेज वॉक, ग्रुप फोटोग्राफी, एलुमनाई मीट और सरोद वादन के बाद प्रतिष्ठित डिस्टिंग्विश्ड एलुमनस अवॉर्ड, बसंत सम्मान और विशेष शताब्दी सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
शताब्दी बसंत 2026 आईआईटी (आईएसएम) धनबाद की गौरवशाली विरासत, उपलब्धियों और एलुमनाई के मजबूत रिश्तों का जीवंत उत्सव बनकर सामने आया

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top