गिरिडीह में कदाचार मुक्त मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शुरू 

Advertisements

गिरिडीह में कदाचार मुक्त मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शुरू 

मैट्रिक में 33 एवं इंटर में 25 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीजे न्यूज, गिरिडीह : मैट्रिक व इंटर 2026 की परीक्षा जिले में मंगलवार से शुरू हुई। पहले दिन दोनो परीक्षाएं शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न हुई। पहली पाली में 55 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा हुई। मैट्रिक में आईआईटी एंड अदर वोकेशनल सब्जेक्ट में पहले दिन 5175 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

वहीं दूसरी पाली में इंटर कला, वाणिज्य व विज्ञान के वोकेशनल सब्जेक्ट की परीक्षा हुई। 55 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 3226 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बुधवार को मैट्रिक में हिंदी ए और हिंदी बी विषय की परीक्षा होगी। वहीं इंटर में इकोनोमिक्स और एंथरोपॉलोजी की परीक्षा होगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top