गिरिडीह मेयर के लिए झामुमो नेता प्रमिला मेहरा, गौरव कुमार और जागेश्वर माहथा ने भरा नामांकन 

Advertisements

गिरिडीह मेयर के लिए झामुमो नेता प्रमिला मेहरा, गौरव कुमार और जागेश्वर माहथा ने भरा नामांकन 

नगर निकायों (नगर निगम गिरिडीह, बड़की सरैया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत) में कुल 45 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया

डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगरपालिका आम चुनाव 2026 के निमित्त पूरे नगर निकायों में नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस दौरान गिरिडीह जिला अंतर्गत सभी नगर निकायों (गिरिडीह नगर निगम, बड़की सरैया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत) में आज कुल 45 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

इसकी विवरणी निम्न प्रकार है:-

 

1. गिरिडीह नगर निगम में महापौर पद के लिए 03 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसमें प्रमिला मेहरा, गौरव कुमार और श्री जागेश्वर माहथा शामिल हैं।

 

2. गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से 09 में आज कुल 05 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें हिना खानम, विक्रम पंडित, आयशा खातून, मो शौकत अंसारी और रविराज।

 

3. गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 10 से 18 में वार्ड संख्या 17 से श्रीमती आरती देवी और वार्ड नंबर 10 से श्री राहुल कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया।

 

4. गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 19 से 27 में आज कुल 10 नामांकन दाखिल हुआ, जिसमें श्री राजा कुमार, श्री अंशु कुमार यादव, श्री मुकेश कुमार यादव, हसन तबरेज, मो जियाउद्दीन अंसारी, कहकशा अंजुम, शबनम बानो, नूरी नाजिया, उर्मिला देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया।

 

5. गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 28 से 36 में आज कुल 14 नामांकन हुआ। जिसमें गोविंद कुमार यादव, सावन कुमार ठाकुर, महेंद्र दास, पवन कुमार रवानी, अभिषेक कुमार शर्मा, शारदा देवी, आसमा प्रवीण, इशरत जहां, आरजू बानो, आसमीन प्रवीण, सरफराज अंसारी, शाहनाज खातून, शकुंतला देवी और निशा कुमारी ने अपना नामांकन दाखिल किया।

 

6. बड़की सरैया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 04 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। जिसमें कंचन देवी, चेतना तर्वे, श्रुति प्रिय कौर और आरती देवी शामिल है।

 

7. बड़की सरैया नगर पंचायत में वार्ड संख्या 01 से 06 में प्रियंका गुप्ता और गुड़िया देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया।

 

8. बड़की सरैया नगर पंचायत में वार्ड संख्या 07 से 12 में श्री इंद्रजीत शर्मा और श्रीमती अनार देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया।

 

9. धनवार नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती मंजू देवी और श्री विनय कुमार संथालिया ने अपना नामांकन दाखिल किया।

 

10. धनवार नगर पंचायत में वार्ड संख्या 01 से 06 में सिमरन कुमारी ने अपना नामांकन दाखिल किया।

 

11. धनवार नगर पंचायत में वार्ड संख्या 07 से 11 में नाम निर्देशन शून्य रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top