विधायक मथुरा ने तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास

Advertisements

विधायक मथुरा ने तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): तोपचांची प्रखंड में ढांगी के खरनी बांध, मोगरा बांध, ब्राह्मणडीहा के चारकोनिया तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया। विधायक ने कहा कि इन परियोजनाओं से जल संरक्षण मजबूत होगा, सिंचाई सुविधाएँ सुधरेंगी और ग्रामीणों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। जनहित की ये विकास योजनाएँ क्षेत्र के समग्र विकास की मजबूत नींव रखेंगी।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, झामुमो प्रखंड सचिव नवल किशोर केवट, खोरठा गीतकार विनय तिवारी, विकास तिवारी, अमरनाथ महतो, मोती महतो, सुरेश महतो, दिनेश महतो, मूलचंद महतो, रुपेश तिवारी, निवास तिवारी, विनोद गोप, उमाशंकर सिंह, विजय गोप, लक्ष्मी गोप सहित दर्जनों अन्य उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top