बजट से रोजगार सृजन के बढ़ेंगे अवसर

Advertisements

बजट से रोजगार सृजन के बढ़ेंगे अवसर

डीजे न्यूज, दुमका: भारतीय जनता पार्टी दुमका के पुराने भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों, मोर्चा प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आम बजट का सीधा प्रसारण सामूहिक रूप से सुना गया।

केंद्रीय बजट 2026 में किए गए प्रावधानों की जानकारी साझा करते हुए दुमका जिला समिति के संयोजक एवं भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य परितोष सोरेन ने कहा कि बजट में देश की आर्थिक वृद्धि को गति देने के उद्देश्य से पूंजीगत व्यय में वृद्धि का प्रावधान किया गया है। बजट में सड़क, रेल, आवास, शहरी एवं ग्रामीण बुनियादी ढांचे के विस्तार को प्राथमिकता दी गई है, जिससे रोजगार सृजन के अवसर बढ़ेंगे।

परितोष सोरेन ने कहा कि बजट में कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कृषि अवसंरचना, सिंचाई, भंडारण, किसान हितैषी योजनाओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने से जुड़े प्रावधान शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को लेकर भी स्पष्ट दिशा निर्धारित की गई है, जिससे झारखंड एवं संथाल परगना क्षेत्र को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष  रूपेश मंडल ने केंद्रीय बजट के बिंदुओं को रखते हुए कहा कि बजट 2026 में युवाओं के लिए कौशल विकास, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा,रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण तथा स्टार्ट-अप और MSME सेक्टर को विस्तार देने हेतु योजनाओं का प्रावधान किया गया है। बजट में निवेश को प्रोत्साहित करने, उद्योगों को सशक्त बनाने और डिजिटल अर्थव्यवस्था के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है।

रूपेश मंडल  ने कहा कि बजट में महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, सामाजिक सुरक्षा तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए योजनाओं को शामिल किया गया है। केंद्रीय बजट 2026 में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत एवं संरचनात्मक उपायों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया गया है।

इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रुपेश कुमार मंडल, निवर्तवान जिलाध्यक्ष अध्यक्ष शगौरव कांत, पूर्व जिलाध्यक्ष परितोष सोरेन, निवास मंडल, मनोज साह एवं प्रदेश परिषद के सदस्य सुरेश मुर्मू, पवन केशरी, मनोज सिंह पहाड़िया, विवेकानंद राय, धर्मेंद्र सिंह, पंकज वर्मा, दिप्तांशु कोचगवे, रामकृष्ण हेम्ब्रॉम्, फारूक़ अनवर, श्रीधर दास, ओम केशरी, संतोष साह, दिनेश सिंह, अजय वर्मा, रविंद्र कुमार, प्रवीण सिंह भदौड़िया, नरेश चंद्रवंशी, कुश कुमार पाल, लक्ष्मण पंडित, रूद्र गोराई सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top