आम आदमी के लिए खाली, कॉरपोरेट के लिए भारी है यह बजट: अनुपमा सिंह

Advertisements

आम आदमी के लिए खाली, कॉरपोरेट के लिए भारी है यह बजट: अनुपमा सिंह

डीजे न्यूज, धनबाद: केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने कहा कि आम आदमी के लिए खाली, कॉरपोरेट के लिए भारी है यह बजट।
यह बजट देश की 95% जनता की जरूरतों से कटा हुआ है। न महंगाई पर ठोस नियंत्रण है, न रोजगार सृजन की कोई विश्वसनीय योजना। रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर सरकार ने साफ कर दिया है कि आम आदमी की जेब उसकी प्राथमिकता नहीं है।
किसान को फसल का वाजिब दाम नहीं मिला, मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग को कर राहत नहीं दी गई, और छोटे व्यापारियों के लिए मांग बढ़ाने का कोई ठोस रोडमैप नहीं है। राज्यों को 41% वित्तीय हिस्सेदारी का दावा तो है, लेकिन वास्तविक संसाधन इतने अपर्याप्त हैं कि वे अपने नागरिकों के प्रति जिम्मेदारियां निभा ही नहीं सकते।
उन्होंने कहा कि यह बजट उम्मीदों का नहीं, निराशा का दस्तावेज़ है। आंकड़े पेश किए गए, समाधान नहीं। जब बजट आम आदमी की रसोई, जेब और जिंदगी तक नहीं पहुंचता, तो वह विकास नहीं, केवल भाषण बनकर रह जाता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top