





सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रेखा साहु को दी गई भावभीनी विदाई

डीजे न्यूज, महुदा(धनबाद) : उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुमारडीह के प्रधानाध्यापक रेखा साहु के कार्यकाल से सेवानिवृत होने पर शनिवार को विद्यालय परिवार की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में हाथुड़ीह पंचायत की मुखिया संगीता घोषाल ने सेवानिवृत्त रेखा साहु को साल ओढ़ाकर विदाई दी। सेवानिवृत होने पर रेखा ने कहा कि विद्यालय के कार्यकाल में इस क्षेत्र के लोगों से काफी सहयोग हमें मिला। साथ ही दशम वर्ग के 41 बच्चें को प्री बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल पत्रक एवं लेखनी देकर विदाई दी गई । विदाई समारोह में पूर्व मुखिया सम्पत घोषाल , विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रंजीत कुमार बाउरी , विद्यालय के शिक्षिका सोष्टी दत्ता , लक्ष्मी कुमारी , शिक्षक श्रीराम रोहिदास , मोडलिन केरकेट्टा , लक्ष्मी नारायण साहु , महेश कुमार गोप , संयोजिका दीपा देवी ,विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य जोबा देवी , गोपाल देशवाली , रसोइया उषा देवी , गीता देवी , मीरा देवी के अलावे विद्यालय के शिक्षक , शिक्षिका एवं अभिभावक मौजूद थे ।




