अजाप्टा के हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी सेवानिवृत, भावभीनीं विदाई

Advertisements

अजाप्टा के हुसैनाबाद प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी सेवानिवृत, भावभीनीं विदाई

संचालिका सुषमा पांडेय अपनी वक्तृत्व कला से आकर्षण का केंद्र बनी दर्शकों के बीच

डीजे न्यूज, पलामू : राजकीयकृत मध्य विद्यालय हुसैनाबाद से सेवानिवृत्त हुये वरीय शिक्षक एवं अजाप्टा के प्रखंड अध्यक्ष जुबैर अंसारी के बत्तीस साल सफल सरकारी सेवा पूरी करने के बाद शनिवार को विद्यालय परिवार द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामेश्वर सर व संचालन शिक्षिका सुषमा पांडेय ने की जिनके मधुर स्वर में संबोधन से भीड़ टस से मस नहीं हुई। सर्वप्रथम आगंतुकों में जिला महासचिव अमरेश कुमार सिंह, वरीय उपाध्यक्ष रामानुज प्रसाद, वरीय जिला संगठन सचिव राजीव रंजन पांडेय, वरीय संयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी व विनय मांझी द्वारा मां सरस्वती के तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित किया गया। मंच संचालिका सुषमा पांडेय के कुशल नेतृत्व में विद्यालय की छात्रा खुशी कुमारी, साहिया परवीन द्वारा स्वागत गीत गाया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित होनेवाले सभी गणमान्य व्यक्तियों को पुष्प माला व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि अजाप्टा के जिला महासचिव अमरेश कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि रामानुज प्रसाद उपाध्यक्ष, राजीव रंजन पांडेय जिला संगठन सचिव, मनोज कुमार द्विवेदी, विनय मांझी, संयुक्त सचिव विश्रामपुर प्रखंड अध्यक्ष विनोद दीक्षित, छतरपुर प्रखंड अध्यक्ष उमेश पासवान, हैदरनगर प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी, राज्य प्रतिनिधि प्रेम चौधरी, हुसैनाबाद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विकास प्रसाद, एच एम इकबाल अहमद, सैय्यद इकबाल, योगेंद्र पासवान, मनोज कुमार चौधरी, महेंद्र बैठा, सुनील पासवान, प्रमोद पासवान, अली इमाम, क्यास ठाकुर, बीपीएम रंजना भारती, बीपीओ विनय सिंह, गिरिवर राम, सत्येन्द्र कुमार, मृत्युंजय कुमार, उमेश पासवान, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार सिंह, श्रीराम सिंह, उदय प्रताप सिंह, रामलाल राम, राम ध्यान राम , विजय सिंह, विनोद प्रसाद,अंगद प्रसाद चक्रवर्ती सिंह, समाजसेवी भोला विश्वकर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

मौके पर महासचिव अमरेश कुमार सिंह ने अपने निराले अंदाज में कहानी, चुटकुला, लतीफे द्वारा लोगों का खूब मनोविनोद किया और कहा कि मोहम्मद जुबैर अंसारी जैसे बहुमुखी प्रतिभा के धनी, कर्तव्यनिष्ठ एवं समाज व शिक्षा के प्रति समर्पित शिक्षक सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो सकते हैं, लेकिन समाज सेवा एवं शिक्षा जगत से कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि जुबैर जी एक शिक्षक नहीं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी लगनशीलता, तन्मयता और विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशीलता उन्हें जन-जन में लोकप्रिय बनाती है। सामाजिक क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय है। रामानुज प्रसाद, राजीव रंजन पांडेय, संयुक्त सचिव क्रमशःमनोज कुमार द्विवेदी, विनय मांझी ने कहा कि शिक्षा एवं संघीय गतिविधियों के के क्षेत्र में प्रशंसनीय व उल्लेखनीय रहा है। आज इनकी रिक्तता की भरपायी संभव नहीं है। अजाप्टा सचिव निर्मल कुमार ने कहा कि जुबैर अंसारी जैसे शिक्षक मोमबत्ती की भांति स्वयं जलकर विद्यार्थियों के भविष्य को प्रकाशित करते हैं।अन्य वक्ताओं ने भी उनके व्यक्तित्व, कर्मशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रामेश्वर सर ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि विद्यालय में एक मार्गदर्शक के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे। वे शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों में भी अत्यंत लोकप्रिय रहे।विद्यालय परिवार द्वारा जुबैर जी को उपहार देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में सेवानिवृत्त हो रहे जुबैर अंसारी ने कहा कि आज मैं भावुक हूं ,आपका स्नेह सदैव मिला है, अविस्मरणीय रहेगा। मौके पर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक कन्हैया प्रसाद, वरीय शिक्षक व पलामू प्रमंडल के सोशल मीडिया प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता, शंकर राम, डीडीओ सुनील कुमार, राजेश सिन्हा, कम्प्यूटर शिक्षक प्रमोद मेहता व शिक्षिकाओं में आशा कुमारी, पूनम कुमारी, पुष्पा कुमारी, रश्मि प्रकाश समेत काफी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के संरक्षक सुनील कुमार डीडीओ, कन्हैया प्रसाद एच एम थे। अध्यक्षीय उद्बोधन में रामेश्वर सर ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top