





सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिणा के प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद शर्मा को उनके सेवानिवृत्ति पर विद्यालय परिवार द्वारा विदाई दी गई । इस अवसर पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो एवं क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार पाल उपस्थित थे । विधायक शत्रुघ्न ने उन्हें एक कुशल शिक्षक के रूप में याद करते हुए अपना मार्गदर्शक बताया । क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार पाल ने उन्हें एक कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ और व्यवहार कुशल शिक्षक बताया। उन्होंने उनके जीवन की दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठन मंत्री श्रवण कुमार महतो, अंचल सचिव रामेश्वर महतो , प्रवीण कुमार लाला, ऋषिकेश पांडे, प्रदीप कुंभकार, किरण देवी , देवेश कुमार त्रिवेदी, ब्रजेश कुमार भट्ट, विमलेश कुमार पांडे, विजेंद्र पांडे ,पंकज कुमार चौरसिया, संजीव कुमार ,विनय कुमार झा आदि उपस्थित थे।




