प्रखंड प्रमुख ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Advertisements

प्रखंड प्रमुख ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बलियापुर में सत्र 2026 -27 के लिए कक्षा 6 ,7 एवं 8 में बच्चियों के नामांकन हेतु प्रचार वाहन को शुक्रवार को रवाना किया गया।   बलियापुर प्रखंड कार्यालय परिसर से प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया।  विद्यालय की वार्डन मधुमिता कुमारी ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 6 ,7 एवं 8 में बच्चियों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन हेतु आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी बताया। उन्होंने क्षेत्र के अभिभावकों से अपने अपने बच्चियों का आवेदन 15 फरवरी तक जमा कर देने की बातें कहीं। मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मंतोष कुमार, प्रभारी प्रखंड कृषि अधिकारी अजय कुमार, सीआरपी तारिणी प्रमाणिक, दीपू कुमार, विजय रजक आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top