पूर्वी टुंडी में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई होली, प्रशासन रहा मुस्तैद

पूर्वी टुंडी में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई होली, प्रशासन रहा मुस्तैद

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी,धनबाद : पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में होली का पर्व हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस वर्ष कुछ गांवों में होली शुक्रवार को तो कुछ में शनिवार को मनाई गई।

होली के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, अंचलाधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल और नवनियुक्त थानेदार रवि कुमार ने इलाके में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

मैरानवाटांड़, लटानी, रामपुर, फतेहपुर, दुम्मा, चुरूरिया, असुरबांध, शंकरडीह, बलारडीह सहित कई गांवों में होली का विशेष उत्साह देखने को मिला। वहीं, आदिवासी बहुल गांवों में बाहा पर्व धूमधाम से मनाया गया।

पूरे क्षेत्र में होली का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिससे लोगों में खुशी का माहौल बना रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top