जतरा मेले से लौट रही दो आदिवासी बेटियों के साथ हरलाडीह में सामूहिक दुष्कर्म एसडीपीओ ने शुरू की जांच, पीड़ितों व साथ आ रहे युवक से भी ली जानकारी

Advertisements

जतरा मेले से लौट रही दो आदिवासी बेटियों के साथ हरलाडीह में सामूहिक दुष्कर्म

एसडीपीओ ने शुरू की जांच, पीड़ितों व साथ आ रहे युवक से भी ली जानकारी

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : पीरटांड प्रखंड अंतर्गत एक गांव की दो आदिवासी नाबालिग लड़कियों संग सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना रविवार-सोमवार की रात 12 बजे के बाद की बतायी जा रही है। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब पीड़िता आत्महत्या करने जा रही थी।जिसके बाद पीड़िता को ले स्वजन हरलाडीह ओपी पहुंचे और मामला दर्ज कराया। बच्चियों के साथ स्थानीय मुखिया और काफी लोग भी पहुंचे थे। इतना होने के बाद डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद को मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद मामले में जांच पड़ताल शुरू हुई। सोमवार शाम को दोनों से हरलाडीह ओपी में पूछ ताछ हो रही थी। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पुलिस को जो जानकारी दी है उसके  अनुसार क्षेत्र में जतरा मेला लगा हुआ है। इसी जतरा मेला में दो लड़कियों संग गांव के कुछ परिचित आए थे। सभी मेला घूम रहे थे। इसी बीच मध्य रात्रि के दौरान साथ में आए लोग बिछड़ गए। दोनों लड़कियां अपने ही परिचित युवक के साथ वापस घर की तरफ आने लगी। इस बीच छह-सात युवकों ने इन्हें घेर लिया। दोनों नाबालिग संग आ रहे युवक की पिटाई की और उसे भगा दिया। फिर दोनों लड़कियों को खेत की तरफ ले गए और वहीं पर दोनों संग गलत किया गया। डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार तुरंत ही हरलाडीह आए। यहां महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। इसके बाद घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की गई। महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों बच्चियों से पूरी घटना की जानकारी लेते हुए पूरी घटना से एसडीपीओ को अवगत करवाया। एसडीपीओ ने भी घटना की जानकारी ली। जिस युवक को पीटा गया था उससे भी पूछताछ की गई। तकनीक के सहारे भी जांच पड़ताल की जा रही है। तकनीकी जांच करने वाले अधिकारियों को भी वहां बुलाया गया है। घटना के बाद झामुमो नेता अशोक हेंब्रम ने कहा कि घटना निंदनीय है। दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top