नक्सली अनल दा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हजारों आदिवासी 

नक्सली अनल दा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हजारों आदिवासी

डीजे न्यूज, पारसनाथ(गिरिडीह) : सारंडा के जंगल मे पुलिस मुठभेड़ में मारे गए इनामी नक्सली अनल दा उर्फ पतिराम मांझी का अंतिम संस्कार सोमवार को उनके पैतृक गांव झरहा दिवान टोला स्थित किया गया।

गांव व आसपास के हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होकर मृतक शव को मिट्टी देते हुए आदिवासी परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार के समय वृद्ध माता व पिता दोनों के आंखों से आंसू थमने का नाम नही ले रहा था।

अंतिम संस्कार में शामिल जन मानस के जेहन में एक बात जो सवाल बन कर उभर रही तो वो यह थी कि आखिर सरकार की ओर से करोड़ों के इनाम घोषित नक्सली के अंतिम विदाई में हजारों की भीड़ कैसे जुटी। साथ ही करोड़ों के इनामी नक्सली के घर की माली हालत उनके परिजन का हाल देख कर अंदाजा लगाया जा रहा था कि उनके तन पर ठंड से बचाव के लिए गर्म वस्त्र तक नही थे। घर की स्थिति बदहाली वाली थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top