























































संविधान के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें:अंजना देवी
डीजे न्यूज, तेतुलमारी(धनबाद):शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक समिति के तत्वावधान मे शहीद शक्तिनाथ महतो चौक तेतुलमारी में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। शहीद शक्ति नाथ महतो की पुत्री अंजना देवी ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। कार्यक्रम मे सर्वमंगला पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेटस ने भी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
वही अंजना देवी ने कहा की आज के दिन हम उन वीर सपूतों को याद करते है जिन्होंने हमें आजादी दिलाई। आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। उन्होंने संविधान के आदर्शो, न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व को अपने जीवन मे आत्मसात करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम मेस्मारक समिति के सचिव शिव प्रसाद महतो, आरएसएस के धनबाद प्रमुख पंकज सिंह, लोकनाथ महतो, सुरेश महतो, जितेन्द्र नाथ महतो, संजय रवानी, देवेन्द्र राणा ,गिरधारी रवानी, सपन पंडित, बिमल कुमार महतो, मंटु कुम्हार, बबलु रवानी, कन्हाई कुमार, अमित कुमार साहनी, नरेश महतो,( बडाबाबु) गणेश चोहान, दिनेश महतो, नयन रवानी, पिताम्बर महतो सहित स्मारक समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।




