कतरास – बाघमारा कोयलांचल में शान से लहराया तिरंगा

Advertisements

कतरास – बाघमारा कोयलांचल में शान से लहराया तिरंगा
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
कतरास कोयलांचल के विभिन्न सरकारी कार्यालय, सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों सहित प्रतिष्ठान और क्लब में सोमवार को शान से तिरंगा फहराया गया। शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ व पेमिया-ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल बांस कपुरिया में विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विनोद बिहारी महतो महिला इंटर कॉलेज में उप निदेशक सुमन महतो, बिनोद बिहारी महतो मेमोरियल टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बीडीओ एजाज अहमद, संत थॉमस हाई स्कूल में सीओ नीलू टुडू

सिजुआ स्थित बाघमारा पुलिस अनुमंडल कार्यालय में एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह, टाटा सिजुआ सिजुआ एक नंबर व रूसी विहार कॉलोनी में‌ राकोमयू अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, टाटा डीएवी में टाटा स्टील अधिकारी संजीव ठाकुर, कपुरिया पंचायत सचिवालय में मुखिया ममता देवी

टाटा सिजुआ छह नंबर में निवर्तमान पार्षद धर्मेंद्र कुमार महतो, शक्ति चौक तेतुलमारी में शहीद पुत्री अंजना देवी

नया श्यामबाजार व सिजुआ ओल्ड ऑफिस  में झामुमो कतरास नगर अध्यक्ष सुमित कुमार महतो, तेतुलमुड़ी में सुरेश महतो, केनरा बैंक कुमारजोरी में जिप सदस्य आरती देवी ने तिरंगा फहराया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top