उपायुक्त ने आवासीय कार्यालय में फहराया गया तिरंगा,लोकतांत्रिक मूल्यों का दिया संदेश

Advertisements

उपायुक्त ने आवासीय कार्यालय में फहराया गया तिरंगा,लोकतांत्रिक मूल्यों का दिया संदेश

डीजे न्यूज, गिरिडीह : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने अपने आवासीय कार्यालय परिसर में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने देश के संविधान के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए लोकतंत्र की मजबूती पर जोर दिया।
उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, भूमि सुधार उप समाहर्ता गिरिडीह, सहायक नगर आयुक्त सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top