41 सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित

Advertisements

41 सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित

डीजे न्यूज, धनबाद: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में बिरसा मुंडा पार्क धनबाद में शिक्षक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने किया। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त 41 शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यकाल की प्रशंसा की गई।
सम्मानित होने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों में विनय रंजन तिवारी, शंभू शरण अंबष्ट, अशोक कुमार, दीपक रंजन प्रसाद, देशबंधु विद्यार्थी, हरेंद्र कुमार सिंह, त्रिभुवन चौधरी,,अशोक कुमार साहू, सुरेश प्रसाद साहू, राजकुमार वर्णवाल, असगर अली अंसारी, अरुण कुमार सिंह, कुलदीप प्रसाद आदि शामिल हैं।
सफल बनाने में महासचिव सियाराम प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष संजीव कुमार, राम लखन कुमार, नीरज कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव राजीव कुमार, दिनेश राम, संध्या कुमारी, संगठन सचिव श्रवण कुमार महतो, कार्यालय सचिव विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, उप कोषाध्यक्ष राजू प्रसाद साव, संजीत पासवान, कृष्णा प्रसाद, सुगंध कुमार,अरदेनदू कुमार ने भूमिका निभाई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top